घरवालों ने मेरा जन्मदिन कुछ इस तरह मनाया,
बिटिया ने अपने हाथों से केक बनाया,
श्रीमान जी ने बड़े प्यार से खिलाया,
फिर धीरे से पूछा "और कब तक पकाओगी,
३० तो मना चुका हूँ, और कितने जन्मदिन मनवाओगी??"
मैं बोली:
"ऐसा क्यूँ कहते हो जी,
मेरे मित्र मुझे शतायु सहस्त्रायु होने की दुआ दे रहे,
और आप हैं कि ऐसी जली कटी बातें कर रहे। "
श्रीमान जी बोले:
" ढोल की तरह तुम उनके नहीं, मेरे गले मे हो लटकी,
दिनरात मुझे निशाना बना कर, कविताएँ हो रचती।"
(श्रीमान जी फोरेस्ट ऑफिसर हैं)
दिनभर जंगलों की खाक छान कर जब मैं घर को आता हूँ,
गरमा गरम चाय नाश्ते की जगह, खुद पर लिखी कविताएँ पाता हूँ । "
मैं बोली :
" इस मामले मे तो आप और मेरे मित्र हैं समदुखी,
परन्तु वे बेचारे झेलते हैं यह यातना ख़ुशी ख़ुशी। "
श्रीमान जी बोले:
" हे देवी, उनके पास है डिलीट का पॉवर ,
मैं बेचारा निरीह प्राणी, मेरे आगे है तुम्हारी कविताओं का टावर,
जंगल मे न गुर्राता शेर भी मेरे आगे फालतू,
परन्तु घर मे घुसते ही हो जाता हूँ मैं तुम्हारा पालतू ,
तुममे समाई ये तथाकथित कवियित्री,न जाने कब तुम्हे छोड़ कर जाएगी,
और मेरी प्यारी पत्नी , कब पुनः मेरे पास आएगी??"
...रश्मि व्यास ...
आगे और भी है......
जन्मदिन पर पतिदेव ने शानदार हाटेल में डिनर कराया
सुंदर सा बुके और कार्ड भी थमाया
फिर आई गिफ्ट की बारी तो फ़रमाया ,
बड़े प्यार से लाया हूँ पौधों का उपहार
बरसात का मौसम है ,समां है सुहाना
जन्मदिन पर रानी जरुर इन्हें लगाना
मुझे रुंआसा देख कर बोले चतुर सुजान
तनिक धीर धरो मेरी रानी अभी लो
पीपल, नीम और रातरानी
और करो बागवानी
ये सोना जो अभी है बीस हजारी
जैसे ही ये हो जायेगा दो हजारी
तो करता है तुमसे वादा पक्का
तुम्हारा ये घरधनी
बनवा कर दूंगा तुम्हें तुम्हारे
कमरे (सॉरी कमर )के नाप की करधनी
गिफ्ट का होते देख यों निपटारा
मुझे याद आया "ग़ालिब "का ये शेर करारा-
कि"तेरे वादे पे जिए हम तो
ये जान झूठ जाना
कि ख़ुशी से मर न जाते
अगर एतबार होता ."
.....रश्मि .....
waah waah ..bahut hi umda hasya kavita likhi hai...:)..keep writing...
ReplyDeletebahut khub
ReplyDelete