Thursday, July 15, 2010

पत्नि- मेरी हालत हो गई है संगीन
करनी पड़ेंगी मुझे भी
अब अपनी जुल्फें रंगीन

मलना पड़ेंगे चेहरे पर भी यूनानी उबटन
बनी रह सकूंगी तभी
मै एश्वर्या राय बच्चन

पति- इतनी सी बात पर क्यों होती हो ग़मगीन
क्यों बनना चाहती हो तुम और भी नमकीन

इतनी उम्र के बाद तो
किसी तरह ये वक्त आया है
की चश्मे -बद अब दूर रहेंगे तुमसे
मै मुतमईन(आश्वस्त ) था कि
बनकर रहोगी तुम
सिर्फ मेरी निगाहों का मरकज (केंद्र )

खुदा के वास्ते न मलो मेरी ख्वाहिशों पर उबटन
न फेरो मेरे अरमानों पर डाई

तुम जैसी हो वैसी ही रहो
इसी में है हमारी भलाई ।

........ रश्मि ..........

No comments:

Post a Comment