बहन का अर्थ
अब समझ आया
मां का चेहरा
उसमें नजर आया
वही लाड
वही प्यार
वही ममता
उसमें ऐसे बसती
जैसे साक्षात मां
हौसला देते खड़ी
कठिन परिस्थितियों का
जैसे ही हो आना
हौसला बढ़ाती
उसकी दृढ़ आवाज
सदा सुनाई देना
कि भाई मत घबराना
भाई मत घबराना ॰॰॰॰॰॰॰
॰॰॰॰॰॰॰॰ विनोद बिस्सा